इटावा

जनपद इटावा में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी और उप निरीक्षकों का भावभीनी विदाई समारोह

जनपद इटावा में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी और उप निरीक्षकों का भावभीनी विदाई समारोह

इटावा, विशाल समाचार: जनपद इटावा में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री प्रेम कुमार थापा तथा उप निरीक्षक श्री अरुण कुमार तिवारी और उप निरीक्षक श्रीमती ऊषा सिंह के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह आज रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार भी भेंट किए गए। श्री श्रीवास्तव ने सभी को उनके सुखमय जीवन और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों ने अपनी सेवाकाल में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस समारोह में अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विदाई समारोह को गरिमामय बनाया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का विवरण:

क्षेत्राधिकारी लाइन्स: श्री प्रेम कुमार थापा

उप निरीक्षक नायब पूरक: श्री अरुण कुमार तिवारी

उप निरीक्षक नायब पूरक: श्रीमती ऊषा सिंह

सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button