इटावा

खैर नहीं ,गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध होना चाहिए एवं सभी गौशालाओं में हरे चारे व छाया की व्यवस्था की जाए अन्यथा खैर नहीं जिलाधिकारी की चेतावनी 

खैर नहीं ,गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध होना चाहिए एवं सभी गौशालाओं में हरे चारे व छाया की व्यवस्था की जाए अन्यथा खैर नहीं जिलाधिकारी की चेतावनी 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता:

 

गौशाला संचालन के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम कहा कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध होना चाहिए एवं सभी गौशालाओं में हरे चारे व छाया की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में पेड़ अवश्य लगाए जाएं साथ ही उन्होंने बताया कि गौशालाओं में साफ-सफाई, पानी एवं टीन शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा बरसात में गौशालाओं में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में केयर टेकर का भुगतान ससमय किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की संख्या को बढ़ाया जाए एवं नंदी गौशाला अवश्य बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा गौशाला बनाई जाए जिससे गौवंशो को पकड़वाकर उसमें रखा जाए जिससे किसानों की फसलों का नुकसान न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं में पशुओं का समय से इलाज कराया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में गौवंश की संख्या एवं पोर्टल पर गौवंश की संख्या बराबर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर गौशाला में पशुधन के लिए चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में गायों की 100 प्रतिशत टैगिंग अवश्य कराई जाए जिससे गाय कहीं जाती है तो उनका पता चल सके। उन्होंने कहा कि गौशाला में गंदा पानी नहीं होना चाहिए एवं गायों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने कहां है कि लापरवाही की तोपों खैर नहीं?

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा, समस्त वी.डी.ओ. सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button