
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर हाजी फिरोज शेख की नियुक्ति
मुस्लिम समाज में खुशी की लहर
पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कोंढवा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाजी फिरोज शेख की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति से मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के लोगों का मानना है कि अब उनके लंबित मुद्दों को शासन स्तर पर उठाने के लिए एक सशक्त प्रतिनिधि मिल गया है।
हाजी फिरोज शेख के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चयन के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक समाज के नेता रशीद शेख की ओर से उनका सत्कार किया गया। इस अवसर पर शिया ब्रदर्स कम्युनिटी के खिसाल जाफरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हाजी फिरोज शेख पिछले पच्चीस वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2017 की मनपा चुनाव में उनकी पत्नी श्रीमती परवीन हाजी फिरोज ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। हडपसर विधानसभा क्षेत्र में विधायक चेतन तुपे की जीत में भी हाजी फिरोज शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आगामी महानगरपालिका चुनाव के संदर्भ में कोंढवा और अन्य क्षेत्रों से मुस्लिम जनप्रतिनिधि चुनकर लाने तथा मुस्लिम समाज के मतों को एकजुट करने के लिए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।


