लखनऊ

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के स्तर पर पहुंचाने हेतु उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक 

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के स्तर पर पहुंचाने हेतु उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक 

औद्यानिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया

डिलाइट इंडिया को अन्य राज्यों के निर्यात तरीकों का अध्ययन करने का निर्देश

लखनऊ विशाल समाचार संवाददाता 

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के स्तर पर पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा उद्यान निदेशालय में सोमवार को प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में औद्यानिक फसलों एवं प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

मंत्री सिंह ने डिलाइट इंडिया संस्था को निर्देश दिए कि देश के अन्य राज्यों द्वारा निर्यात किए जा रहे औद्यानिक उत्पादों, अपनाई जा रही विधाओं आदि का गहन अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही औद्यानिक फसलों की खेती की उन्नत तकनीक का प्रचार-प्रसार करने के लिए पंफलेट छपवाकर किसानों के मध्य वितरित किए जाएंगे।

 

उद्यान मंत्री ने कहा कि किसानों की पहुंच को आसान बनाने और विभागीय योजनाओं, उन्नत खेती की तकनीक, कीट रोग प्रबंधन, प्रशिक्षण आदि विषयों की जानकारी साझा करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कम से कम 500 किसानों को जोड़ा जाए। इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में आगामी मंडलीय गोष्ठी एवं आम महोत्सव 2025 के आयोजन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

उद्यान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी प्रयासों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button