सीतामढ़ी

बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने पहल की है।

बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने पहल की है।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने पहल की है। राज्य में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में हर जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार 5 जून 2025 से पौधारोपण अभियान का आगाज होगा।

 

इस हेतु जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में एक बैठक आहूत की गई बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम, वन प्रमंडल पदाधिकारी अमृता राज सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस)के अवसर पर वन विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागों के समन्वय से बड़े पैमाने पर पौधा रोपण का कार्य किया जाएगा।साथ ही वन विभाग के द्वारा कई अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग इस अभियान को सुनियोजित और सामूहिक प्रयास से सफल बनावे।बताया गया कि इस हेतु जिले में अधिकृत पौधशालाएं तैयार की गई हैं। जिनमें विभागीय पौधशालाएं और जीविका दीदी पौधशालाएं और किसान पौधशालाएं शामिल हैं। इनमें कई अलग अलग प्रजातियों के पौधों को तैयार किया गया है। ताकि विविधता और स्थानीय पर्यावरणीय अनुकूलता को सुनिश्चित किया जा सके।

 

इस मौके पर डीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरू होकर यह अभियान एक लंबी अवधि तक चलेगा। ताकि लक्ष्यबद्ध तरीके से राज्य में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में सहयोग मिल सके।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बिहार सरकार का मजबूत संकल्प है, बल्कि स्थानीय आजीविका, सामुदायिक भागीदारी और जैव विविधता को पुनर्स्थापित करने का भी एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button