सीतामढ़ी

जिलाधिकारी, श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में तकनीकी विभागों सहित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी, श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में तकनीकी विभागों सहित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिलाधिकारी, श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में तकनीकी विभागों सहित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन के क्रम में भूमि की उपलब्धता के दिशा में नियमानुसार तेजी से कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि कुल 62 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण किया जाना है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी सीओ को निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से संबंधित जमीन की उपलब्धता को लेकर गंभीरता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें। साथ ही बैठक में निर्देश दिया गया कि जहां भी डब्लू पी यू के निर्माण कार्य में बाधा है उसे दूर करते हुए कार्य को गति दें। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्बाध विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में जिले में चल रहे सरकार के महत्वपूर्ण अभियान एवं कार्यक्रम यथा :–महिला संवाद, अंबेडकर समग्र विकास अभियान, आपकी शहर आपकी बात इत्यादि अभियान की भी समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं(22विभागों की) से आच्छादित करने के निमित जो आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उनका निष्पादन शिविर के दिन ही किया जाए। आवेदनों के निष्पादन में जिन बीडीओ का प्रदर्शन लचर रहा है उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। निर्देश दिया गया कि स—समय आवेदनों का निष्पादन करें। वहीं नगर निगम सीतामढ़ी के द्वारा “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा की विशेष रणनीति के तहत कार्य करते हुए उक्त कार्यक्रमों का सफल आयोजन करना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम /अभियान का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचे और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम, डीआरडीए निदेशक राजेश भूषण, वरीय उप समाहर्ता निशिकांत ,डीपीआरओ कमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय प्राधिकारी उपस्थित थे तथा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button