सीतामढ़ी

कल विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के मद्देनजर निकाली जाएगी साइकिल रैली

कल विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के मद्देनजर निकाली जाएगी साइकिल रैली

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ,उप विकास आयुक्त सहित सभी वरीय पदाधिकारी साइकिल रैली में हिस्सा लेंगे।

रैली के माध्यम से आगामी निर्वाचन में मतदाताओं विशेष कर युवा मतदाताओं को बढ़— चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

 

03 जून 2025 (विश्व साइकिल दिवस) से लेकर 05 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक त्रिदिवसीय स्वीप विशेष अभियान का आयोजन जिला में किया जाएगा जिसका थीम *वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी* निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी,श्री रिची पांडेय ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अंतर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए उक्त कार्य को सफल बनाएं। जिलाधिकारी के द्वारा डीपीआरओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस ,डीपीएमजीविका, डीसीएम आशा को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साइकिल रैली का आरंभ जिलाधिकारी आवास से होगा।(प्रातः 06 बजे)रैली डुमरा थाना से (v२मॉल) बड़ी बाजार से शंकर चौक — कुमार चौक रोड होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा तक जाएगी।

तीन जून को जिला स्तरीय मतदाता साइकिल रैली का आयोजन का संदेश “साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ” “फिट भी वोटर हिट भी” है।

 

वही 4 जून को मतदाता संवाद दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन चुनाव पाठशालाओं में विशेष सत्र का आयोजन होगा साथ ही पार्क और सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता वार्ता, मतदाता संवाद रथ के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करना, मेहंदी, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

वहीं 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “हरियाली का वादा लोकतंत्र का इरादा” थीम पर आधारित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत मतदाता वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन वॉटर वॉक,थन स्वच्छता अभियान, *एक वोट एक पौधा* अभियान इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button