
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर नियो ड्राइव 48वी वेरिएंट लॉन्च किए
नियो ड्राइव एज: न्यू ग्रेड कैसे अलग है
सेगमेंट में पहली बार, फॉर्च्यूनर और लीजेंडर में नियो ड्राइव 48वी बेहतर प्रदर्शन के लिए बुद्धिमान इलेक्ट्रिक सहायता प्रदान करता है।
स्मार्ट आइडल स्टार्ट-स्टॉप निष्क्रिय अवस्था में इंजन को अपने आप बंद कर देता है, इससे शहरी यातायात में ईंधन की खपत कम होती है।
मल्टी-टेरेन सिलेक्ट – आपको अलग-अलग ऑफ-रोड स्थितियों के अनुरूप ट्रैक्शन और ड्राइव मोड को अनुकूल करने की सुविधा देता है।
360 डिग्री पैनोरमिक कैमरा वाहन के चारों ओर की स्थिति व्यापक तौर पर दिखाता है, जिससे पार्किंग और कम जगह में गाड़ी खड़ी करना या निकालना आसान हो जाता है।
वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर अब फॉर्च्यूनर और लीजेन्डर नियो ड्राइव ग्रेड दोनों में उपलब्ध है। यह यात्रा के दौरान उपकरणों चार्ज करेगा और चालू रखेगा।
नियो ड्राइव बैज प्रणाली की बेहतर ईंधन दक्षता और प्रगतिशील प्रदर्शन का प्रतीक है।
नियो ड्राइव बूस्ट असिस्ट, जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तो सुचारू टॉर्क वितरण के साथ त्वरण को बढ़ाता है।
वाहन चलाने का अच्छा अनुभव – शांत शुरूआत, इंजन पर कम जोर और सहज क्रूजिंग
उत्सर्जन के कम पदचिह्न – शक्ति से समझौता किए बगैर मूल्य इस प्रकार है:

पुणे: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज फॉर्च्यूनर और लीजेंडर को नए नियो ड्राइव अवतार/ग्रेड में पेश करने की घोषणा की। 48 ‑वोल्ट के उन्नत सिस्टम से युक्त, नए नियो ड्राइव वेरिएंट ईंधन की खपत के लिहाज से बेहतर हैं, ड्राइविंग प्रदर्शन अच्छा है और अधिक आराम प्रदान करते हैं – शहरी परिस्थितियों और ऑफ-रोड स्थितियों में अधिक परिष्कृत अनुभव प्रदान करते हैं।
2009 में बाजार में पेश किये जाने के बाद से, टोयोटा फॉर्च्यूनर ने प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में मानक स्थापित किया है। इसे अपनी बोल्ड डिज़ाइन, जबरदस्त प्रदर्शन और बेजोड़ ऑल-टेरेन क्षमता के लिए जाना जाता है। बाद के कुछ वर्षों में, इस एसयूवी ने शहरी रोमांच के शौकीनों से लेकर ऑफ-रोड उत्साहियों के बीच, एक मजबूत और निष्ठावान अनुसरण तैयार किया है। अपने स्टाइलिश और फीचर-वाले समकक्ष, लेजेंडर के साथ, फॉर्च्यूनर टोयोटा के मुख्य मूल्यों जैसे गुणवत्ता, स्थायित्व, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित नवाचार पर निरंतर ध्यान केंद्रित करता है।

फॉरच्यूनर और लीजेंडर नियो ड्राइव 48वी वेरिएंट की पेशकश पर बोलते हुए, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के उपाध्यक्ष, श्री वरिंदर वाधवा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत में एसयूवी बाजार लगातार बढ़ रहा है, ग्राहक उन्नत सुविधाओं और अलग-अलग स्टाइल की मांग कर रहे हैं, फॉरच्यूनर और लीजेंडर दोनों अपने बोल्ड डिजाइन, शक्तिशाली प्रदर्शन और व्यापक सुविधाओं के साथ इन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जो विविध उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को सहजता से पूरा करते हैं।
नियो ड्राइव 48वी ग्रेड की शुरूआत हमारी यात्रा में एक और मील का पत्थर है। सेगमेंट के पहले के रूप में यह ग्राहकों की बदलती जीवनशैली के साथ तालमेल बैठाने वाली, हमेशा बेहतर कारें देने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, साथ ही कार्बन तटस्थता के प्रति टोयोटा के बहु-मार्ग दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है। व्यावहारिक, भविष्य के लिए तैयार गतिशीलता समाधानों के माध्यम से, हम ग्राहक मूल्य को बढ़ाने और अधिक टिकाऊ कल के लिए सार्थक रूप से योगदान करने का प्रयास करते हैं।”



