रीवा

मऊगंज कलेक्टर ने आमजनों के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

मऊगंज कलेक्टर ने आमजनों के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार: . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों के 82 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में भूमि संबंधी, बिजली समस्या, पेंशन संबंधी मामले, आवास योजना, राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर ने इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास कार्यवाही के लिए प्रेषित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। आमजन अपनी समस्यायें लेकर आयें तो उन्हें गंभीरतापूर्वक सुने। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि आमजनों के समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी, एसडीएम बी.के. पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button