सीतामढ़ी

तुम बहुत खूबसूरत हो , मुझे अच्छी लगती हो, हल्ला मत करो पढ़ाने के बहाने छात्रा को बुला रेप करने लगा टीचर 

तुम मुझे अच्छी लगती हो, हल्ला मत करो पढ़ाने के बहाने छात्रा को बुला रेप करने लगा टीचर 

कुणाल किशोर सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी: बिहार में एक टीचर पर छात्रा से रेप की कोशिश का आरोप लगा है। वारदात सीतामढ़ी जिले का है। गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में छूट्टी के दिन पढ़ाने के बहाने बुलाकर रेप की कोशिश की गयी। किसी तरह बचकर छात्रा भागकर रोते हुए अपने घर पहुंची। परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वहीं सूचना पर गाढ़ा थाना मौके पर पहुंचकर आरोपी कोचिंग संचालक गांव के ही शिवचंद्र पंडित को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, मामले की जानकारी होते ही आक्रोशित परिजन व ग्रामीण थाने पर एकत्रित हो गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थानेदार द्वारा आश्वासन दिया गया कि पीड़िता के मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद लोग वापस हुए।

 

पीड़िता के मां ने बताया कि कोचिंग संचालक शिवचंद्र पंडित ने मोबाइल पर कॉल कर बोला की छात्रा को पढ़ने के लिए मंगलवार की दोपहर को भेज दिजीएगा। जिसके बाद समयानुसार बेटी कोचिंग चली गयी। थोड़ी देर बाद बेटी घर रोते हुए आयी।

 

उसके कपड़े भी कई जगह से फटे हुए थे। पूछने पर उसने बताया कि जब कोचिंग गई तो कोई नहीं था। सर ने मुझे कार्यालय में बुलाया। इसके बाद गेट बंद कर जबरदस्ती करने लगे। जब मैं रोने लगी व बोली की मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं तो सर ने कहा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो।हल्ला मत करों कोई बचाने नहीं आएगा।

 

इसी बीच उन्होंने मेरा मुंह बंद करने लगे। इसी दौरान किसी तरह बचकर निकल गयी। ग्रामीणों का आरोप कई बार हो गयी है इस तरह की घटना। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के दर्जनों लोग कोचिंग संस्थान पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद गाढ़ा थाना को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

 

ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन कोचिंग बंद रहता है, फिर भी छात्रा को बुलाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब शिक्षक पर ऐसा आरोप लगा हो। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन तब मामले को दबा दिया गया था। थानाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button