इटावा

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

इटावा विशाल समाचार 

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर वन, इटावा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की।

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिलाधिकारी महोदय ने बहेड़ा का पौधा रोपित कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करें। साथ ही, उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की भी सलाह दी।

जनप्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के नाम लगाए पौधे पूर्व मंत्री श्रीमती सुखदा मिश्रा ने बरगद का पौधा अपनी माँ के नाम रोपित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता ने नीम का पौधा लगाया।

सदर विधायक प्रतिनिधि श्री हरि नारायण बाजपेई ने पीपल का पौधा अपनी माँ के नाम समर्पित किया।

नेताओं ने वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी का किया आह्वान

पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को हरा-भरा बनाने और आमजन को वृक्षारोपण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सभी को सहभागी बनना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश का हरित क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है और सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

 

अतिथियों का आभार

कार्यक्रम के अंत में उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री विमल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहभागिता

इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. राजीव चौहान, डीपीओ नमामि गंगे श्री संजीव चौहान, जेआरएफ डॉ. संगीता, सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य, वन क्षेत्र अधिकारी श्री अशोक कुमार शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह, सुशील कुमार, अनिल चौहान, सुरेश कुमार, शिवांगी एवं ज्योति वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button