सीतामढ़ी

शिवहर: चमनपुर नाज चिमनी के पास नासी नाला उगाही में लूट, हर साल सरकारी पैसे की बंदरबांट

शिवहर: चमनपुर नाज चिमनी के पास नासी नाला उगाही में लूट, हर साल सरकारी पैसे की बंदरबांट

रिपोर्ट कुणाल किशोर सीतामढ़ी 

शिवहर जिले के चमनपुर नाज चिमनी के पास नासी नाला की उगाही में हर साल सरकारी पैसों की लूट का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला की उगाही के नाम पर नाममात्र का काम कराया जाता है, जबकि पैसे की निकासी पूरी कर ली जाती है।

 

प्रत्येक वर्ष बिना किसी ठोस कार्य के नासी नाला की उगाही होती है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि किस योजना के तहत यह कार्य कराया गया, इसकी जानकारी देने वाला कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और खर्च की गई राशि भी छुपाई जा रही है।

 

इस पूरे मामले में जांच की मांग उठ रही है, ताकि सरकारी पैसे की लूट और सिस्टम के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button