
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पुणे में कल्याण ज्वैलर्स के चौथे शोरूम का उद्घाटन किया
· इस नए शोरूम में ग्राहकों को मिलता है विश्वस्तरीय माहौल में खरीदारी का शानदार अनुभव
पुणे,: भारत की सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ज्वैलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने आज पिंपरी-चिंचवड़ के कोहिनूर वर्ल्ड टावर में अपने नए शोरूम की शुरुआत की। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने इस भव्य शोरूम का उद्घाटन किया। पुणे में ब्रांड का यह चौथा शोरूम है और इसमें कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न कलेक्शनों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां ग्राहकों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का शॉपिंग अनुभव प्राप्त होगा।
उपस्थित प्रशंसकों को संबोधित करते हुए, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, “कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांड न्यू शोरूम के उद्घाटन के लिए उपस्थित होना मेरे लिए वाकई बड़े गर्व की बात है। कल्याण ज्वैलर्स का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए इसलिए भी सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह ब्रांड विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहकों को केंद्र में रखने जैसे मूल्यों में गहराई से विश्वास करता है। मुझे यकीन है कि हमारे ग्राहक न केवल उत्कृष्ट सेवा बल्कि हमारे विस्तृत ज्वैलरी कलेक्शन को भी बेहद पसंद करेंगे।”
नए शोरूम पर टिप्पणी करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, “पुणे में कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांड न्यू शोरूम के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसा बेजोड़ इकोसिस्टम बनाना है जो हमारे ग्राहकों की अनूठी आवश्यकताओं को पूरा करे और उनके शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाए। हम लगातार विकसित होने के लिए प्रतिबद्ध हैं और विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करते हुए हम कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों के प्रति सच्चे रहते हुए अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ खरीदारी की पेशकश जारी रखेंगे। कल्याण ज्वैलर्स में, हम उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा के साथ शानदार और अनोखे ज्वैलरी डिजाइनों की विस्तृत रेंज पेश करते रहेंगे।”
लॉन्च का जश्न मनाते हुए कल्याण ज्वैलर्स ने हर 10 ग्राम सोने की खरीद पर 0.5 ग्राम सोना बिल्कुल मुफ्त देने की घोषणा की है। कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट- बाजार में सबसे कम और सभी कंपनी शोरूम में मानकीकृत- इन आभूषण खरीद पर भी लागू होगा। ये ऑफर सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं।
कल्याण ज्वैलर्स में उपलब्ध सभी आभूषण BIS हॉलमार्क से प्रमाणित होते हैं और इन्हें कई स्तरों पर शुद्धता की जांच से गुजारा जाता है। ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का विशेष 4-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो आभूषणों की शुद्धता, आजीवन निशुल्क मेंटेनेंस, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। यह प्रमाणपत्र ब्रांड की गुणवत्ता और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के कई लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (शादी के आभूषणों की श्रृंखला), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (मंदिर के आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे हीरे के आभूषण), अनोखी (बिना कटे हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हेरा (रोजाना पहने जाने वाले हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के आभूषण) और हाल ही में लांच की गई लीला (रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।



