
आरआर काबिल फाउंडेशन की पहल ‘रोशनी’ (RRoshani) ने महाराष्ट्र के वंचित वर्ग के युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया
पुणे: इंटरनेशनल इलेक्ट्रिशियन डे के अवसर पर, आरआर काबिल फाउंडेशन की पहल ‘रोशनी’ ने महाराष्ट्र के वंचित वर्ग के युवाओं के लिए चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम को गर्व के साथ साझा किया है। यह परियोजना युवाओं (18 से 30 वर्ष की आयु के) को तकनीकी प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स, और रोजगार सहायता के साथ सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह कार्यक्रम मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नाशिक और सोलापुर जिलों में जून से सितंबर 2025 के बीच लागू किया जाएगा।
तीन महीने के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 300 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कोहिनूर टेक्निकल इंस्टीट्यूट, FUEL (Friends Union for Energizing Lives), और रुस्तमजी एकेडमी फॉर ग्लोबल करियर्स (RAGC) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए खुला है जिन्होंने एसएससी (10वीं कक्षा) उत्तीर्ण की है और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम है।
ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में, ‘रोशनी’ की ओर से ट्रेनिंग हासिल करने वाले युवकों को टी-शर्ट, बैग, अध्ययन सामग्री, और एक इलेक्ट्रिकल टूलकिट प्रदान की जाएगी—जो उनके इस कोर्स के दौरान उपयोगी साबित होगी।
श्रीमती कीर्ति काबरा, निदेशक, आरआर ग्लोबल, ने कहा: “हमारा मानना है कि समाज में असली बदलाव तभी आता है जब युवा वर्ग स्वावलंबी बनता है और यह स्वावलंबी तब ही बन पाता है जब हर युवा को अपनी रुचि के अनुसार कौशल हासिल करने का अवसर मिलता है। हमारे इस स्किल डेवलपमेंट इनिशिएटिव के तहत हम आज के युवाओं को तथा उनके परिवारों को एक बेहतर भविष्य देने का प्रयास कर रहे हैं।”
इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री में अग्रणी कंपनी के रूप में आरआर काबिल अपने इनिशिएटिव ‘रोशनी’ के माध्यम से सामाजिक तथा आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आरआर काबिल उद्योग के विकास और राष्ट्रीय प्रगति दोनों को आगे बढ़ाने में कुशल जनशक्ति के महत्व को पहचानता है। समाज में सभी लोगों के विकास के प्रति आरआर केबल फाउंडेशन की प्रतिबद्धता से प्रेरित यह पहल दरअसल कौशल विकास की दिशा में एक अहम कदम है।

इस कार्यक्रम के तहत, कम से कम 50% प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार में स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जो न केवल युवाओं को सशक्त करेगा बल्कि भारत में कुशल इलेक्ट्रिशियन और तकनीशियनों की बढ़ती मांग को भी पूरा करेगा।
₹53 लाख के निवेश के साथ यह पहल शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण के माध्यम से सामुदायिक उत्थान की दिशा में आरआर काबिल फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ‘रोशनी’ के माध्यम से, फाउंडेशन न केवल प्रशिक्षण दे रहा है, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी तैयार कर रहा है जो देश के भविष्य को ऊर्जा देने के लिए तैयार है।


