मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्यान्न वितरण के लिये उत्साहित हैं सेल्समैन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्यान्न वितरण के लिये उत्साहित हैं सेल्समैन

रीवा (MP): जिले की शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित मूल्य दुकानों में 7 अगस्त को अन्न उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से पात्र राशनकार्ड धारियों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। सभी उचित मूल्य दुकानों में इसके लिये तैयारियां की जा रही हैं। नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के लिये सेल्समैन उत्साहित हैं। रीवा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 में जान्हवी बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति द्वारा उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके सेल्समैन रोहिणी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि दुकान में 400 से अधिक राशनकार्ड धारियों को हर माह खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। अन्न उत्सव में 100 हितग्राहियों को 10 किलोग्राम के बैग में खाद्यान्न दिया जायेगा। इन सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने तथा 7 अगस्त को आयोजित अन्न उत्सव में भागीदारी निभाने के लिये आमंत्रण पत्र दिया गया है।
सेल्समैन श्री कुशवाहा ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से उनके द्वारा उचित मूल्य दुकान से राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। कोरोना संकटकाल में कई वृद्ध और दिव्यांग हितग्राहियों को उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाया गया। राशनकार्ड पोर्टबिलिटी का लाभ देकर उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी गुलाब सिंह को हर महीने खाद्यान्न दिया जा रहा है। गुलाब सिंह वर्तमान में आजाद नगर में परिवार के चार सदस्यों के साथ निवास कर रहे हैं। इसी तरह अन्य वार्डों में तथा दूर मोहल्लों में निवासरत बुटान सेन एवं रावत परिवार के कई सदस्यों को भी राशनकार्ड पोर्टबिलिटी का लाभ देकर खाद्यान्न दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button