
त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन प्रशिक्षण आरंभ
रीवा( MP)राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु आईईएमएस सॉफ्टवेयर में दिवसीय माकड्रिल (ड्राईरन) प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-कक्ष केन्द्र में आरंभ हुआ। नोडल अधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल साथ डॉ. रमेश डाकवाले, आशीष दुबे ई-गर्वेंनेस मैनेजर, राजीव त्रिपाठी मैनेजर, सहायक मैनेजर व कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण संपादित कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना जारी करना, नाम निर्देशन की प्रक्रिया (नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, संवीक्षा, नाम वापसी, कम निर्धारण, प्रतीक चिन्ह आवंटन एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची), ईव्हीएम का प्रथम एवं द्वितीय रेण्डमाइजेशन, पोल डे कम्युनिकेशन एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


