
जिले में 4 अगस्त को लगाये जायेंगे कोरोना वैक्सीन के 16540 टीके
रीवा (MP): जिले भर में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 4 अगस्त को जिले भर में 16540 टीके लगाये जायेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि इस दिन रीवा नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित केन्द्रों में 2830 टीके लगाये जायेंगे। इसी तरह गोविंदगढ़ में 1620, सिरमौर में 1700, मऊगंज में 1460, रायपुर कर्चुलियान में 1600, नईगढ़ी में 1080, गंगेव में 1620, हनुमना में 1540, त्योंथर में 1440 तथा जवा विकासखण्ड में 1650 टीके लगाये जायेंगे। इन केन्द्रों में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगायी जायेगी।


