पूणेराजनीति

पुणे में कांग्रेस को एक और झटका; सोनाली माने ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पुणे में कांग्रेस को एक और झटका; सोनाली माने ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पुणे:पुणे कांग्रेस में लगातार हो रहे इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सात वर्षों तक महिला पुणे शहराध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहीं सोनाली माने ने भी अब पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ को भेजा है। सोनाली माने वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

 

हर्षवर्धन सपकाळ को लिखे अपने पत्र में सोनाली माने ने कहा, “2011 से कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में मैंने काम किया है। लेकिन आज पार्टी जिस तरह से विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए, वैसा काम करती नहीं दिख रही है, जिससे मुझे दुख है। जो लोग वास्तव में काम कर सकते हैं, उन्हें न्याय नहीं मिलता। पार्टी चुनावी आंकड़ों से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने में असफल रही है।”

 

सोनाली माने ने अपने इस्तीफे में यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से महाराष्ट्र को हमेशा द्वितीय दर्जा दिया गया है और पार्टी के पास आगामी पंचवर्षीय योजना का भी अभाव है। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

 

Related Articles

Back to top button