सीतामढ़ी

राजस्व से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा : जिलाधिकारी रिची पांण्डेय 

राजस्व से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा : जिलाधिकारी रिची पांण्डेय 

 

राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों को स— समय निष्पादन का दिया गया निर्देश

बैठक में आठ राजस्व अधिकारियों को मिला लैपटॉप

 

 कुणाल किशोर प्रतिनिधि:

सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता मेंराजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन का डिस्पोजल , परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा—2,भू समाधान, कोर्ट केस, एलपीसी,ई— मापी, विभिन्न योजनाओं से संबंधित भूमि की आवश्यकता, पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता एवं सीमांकन इत्यादि बिंदुओं की समीक्षा की गई। उक्त बिंदुओं पर विभिन्न अंचलों द्वारा निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गई।निर्देश दिया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, संजीव कुमार डीसीएलआर पुपरी डॉ अनंत कुमार,सभी सीओ,सभी राजस्व अधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button