
सोनी इंडिया ने लॉन्च किया नया दूसरी पीढ़ी का फ्लैगशिप Alpha™ 1 II फुल-फ्रेम कैमरा
हाई-रिज़ॉल्यूशन, तेज़ स्पीड और AI पहचान का बेहतरीन संयोजन — प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए उपयुक्त
1. लगभग 50.1 मेगापिक्सल का Exmor RS™ स्टैक्ड CMOS सेंसर और शक्तिशाली BIONZ XR™ इमेज प्रोसेसिंग इंजन
2. अत्याधुनिक AI प्रोसेसिंग यूनिट, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस (AF) संभव
3. 30fps की स्पीड के साथ एडवांस्ड रियल-टाइम ट्रैकिंग, प्री-कैप्चर और कंटीन्यूअस शूटिंग स्पीड बूस्ट फीचर्स
4. प्रभावशाली रियलिटी के लिए 8K 30p और 4K 120p वीडियो रिकॉर्डिंग
5. केंद्र में 8.5-स्टेप और किनारों पर 7.0-स्टेप तक की उन्नत इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सुविधा, जिससे हर फ्रेम में बेहतरीन स्थिरता मिलती है।
6. आरामदायक पकड़ और बटन डिज़ाइन से बेहतर ऑपरेबिलिटी और तेज़ वर्कफ़्लो
7. साथ में मिलने वाला चार्जर, 155 मिनट में दो NP-FZ100 बैटरियों को करता है चार्ज
8. Alpha सीरीज़ में पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग शामिल
पुणे : Sony India ने आज नया फ्लैगशिप फुल-फ्रेम मिररलेस इंटरचेंजेबल लेंस कैमरा Alpha™ 1 II लॉन्च किया। यह कैमरा Sony की नवीनतम AI प्रोसेसिंग यूनिट से लैस है और कई क्रांतिकारी फीचर्स प्रदान करता है। यह दूसरी पीढ़ी का Alpha 1 II कैमरा लगभग 50.1 मेगापिक्सल का प्रभावी रेजोल्यूशन सेंसर प्रदान करता है, जो AF/AE ट्रैकिंग के साथ 30 फ्रेम प्रति सेकंड की ब्लैकआउट-फ्री कंटीन्यूअस शूटिंग, एंटी-डिस्टॉर्शन शटर, और मिड-टू-हाई ISO पर बेहतर इमेज क्लैरिटी जैसी प्रमुख खूबियाँ देता है। नया AI प्रोसेसिंग यूनिट अब सबजेक्ट की पहचान करने की और उन्नत क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक नया “Auto” मोड शामिल है, जो विभिन्न प्रकार के विषयों को पहचान सकता है। Alpha 1 II में Alpha 9 III से लिए गए कई इनोवेशन भी शामिल हैं, जैसे कि एक सेकंड तक की प्री-कैप्चर सुविधा और पहले से बेहतर एर्गोनॉमिक डिज़ाइन। इसका वज़न केवल लगभग 743 ग्राम (1 पाउंड, 7.3 औंस) है, जिससे यह विभिन्न प्रोफेशनल उपयोगों के लिए सुविधाजनक बनता है।
सोनी इंडिया में इमेजिंग बिजनेस के हैड मुकेश श्रीवास्तव ने कहा, “Alpha 1 II Sony की डिजिटल इमेजिंग कैटेगरी में प्रोफेशनल लीडरशिप का प्रमाण है। हाइ रेजोल्यूशन, असाधारण स्पीड, AI आधारित विषय पहचान और स्मूद वर्कफ्लो को जोड़कर यह कैमरा इंडस्ट्री के लिए नया मानक स्थापित करता है। यह उन प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन्हें आधुनिक विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के लिए रचनात्मक स्वतंत्रता और भरोसेमंद तकनीक की ज़रूरत होती है।”
1. 50.1 मेगापिक्सल (लगभग, प्रभावी) Exmor RS™ स्टैक्ड CMOS सेंसर और शक्तिशाली BIONZ XR™ इमेज प्रोसेसिंग इंजन
Alpha 1 II का फुल-फ्रेम Exmor RS® स्टैक्ड CMOS सेंसर (लगभग 50.1 मेगापिक्सल प्रभावी रेजोल्यूशन) और नवीनतम BIONZ XR® प्रोसेसिंग इंजन मिलकर उच्च रेजोल्यूशन वाली इमेज और वाइड डायनामिक रेंज प्रदान करते हैं। यहां तक कि APS-C क्रॉप मोड में भी यह कैमरा लगभग 21 मेगापिक्सल की प्रभावी रेजोल्यूशन के साथ शानदार इमेज क्वालिटी देता है।
2. अत्याधुनिक AI प्रोसेसिंग यूनिट के साथ स्टिल्स और मूवीज़ के लिए रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस (AF)
Alpha 1 II में शामिल नया AI प्रोसेसिंग यूनिट रियल-टाइम रिकग्निशन AF को और बेहतर बनाता है। यह तकनीक सब्जेक्ट की पहचान और फोकस बनाए रखने में सक्षम है — जैसे इंसान का सिर और धड़ (पोज़ एस्टीमेशन), जानवर, पक्षी,
कीड़े-मकौड़े और वाहन। इसमें नया “Auto” फीचर शामिल किया गया है, जो विषय मोड तय किए बिना खुद-ब-खुद सब्जेक्ट को पहचानने में सक्षम है।
3. 30fps पर एडवांस्ड रियल-टाइम ट्रैकिंग, प्री-कैप्चर और कंटीन्यूअस शूटिंग स्पीड बूस्ट के साथ
यह कैमरा AF/AE ट्रैकिंग के साथ 30 फ्रेम प्रति सेकंड की हाई-स्पीड ब्लैकआउट-फ्री कंटीन्यूअस शूटिंग प्रदान करता है, जो प्रति सेकंड 120 बार फोकस और एक्सपोज़र की गणना कर सकता है। इसमें बहुप्रतीक्षित Pre-Capture फ़ीचर भी है, जिससे शटर दबाने से पहले की एक सेकंड तक की इमेज को कैप्चर किया जा सकता है। कंटीन्यूअस शूटिंग स्पीड बूस्ट से अस्थायी रूप से बर्स्ट शूटिंग स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।
4. प्रभावशाली रियलिटी के लिए 8K 30p और 4K 120p वीडियो रिकॉर्डिंग
Alpha 1 II में 8.6K ओवरसैंप्लिंग से प्राप्त 8K स्रोत फुटेज से 4K वीडियो (3840 x 2160) को क्रॉप और एडिट किया जा सकता है, जिससे असाधारण डिटेल मिलती है। इसमें 8K 4:2:2 10-बिट XAVC HS रिकॉर्डिंग (Full HD प्रॉक्सी विकल्प के साथ) और 4K रिकॉर्डिंग के लिए XAVC HS, S या S-I फॉर्मेट्स में सपोर्ट है — वह भी फुल-फ्रेम या 5.8K से ओवरसैंपल किए गए Super 35mm मोड के साथ, जिसमें फुल पिक्सल रीडआउट होता है और कोई पिक्सल बिनिंग नहीं होती। XAVC S-I में 600 Mbps तक रिकॉर्डिंग संभव है, जिससे बेजोड़ इमेज क्वालिटी मिलती है।
5. केंद्र में 8.5-स्टेप और किनारों पर 7.0-स्टेप तक की उन्नत इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सुविधा के साथ उन्नत स्थिरता
प्रोफेशनल उपयोगकर्ताओं की तेज़ परफॉर्मेंस ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, Alpha 1 II में एंटी-डिस्टॉर्शन शटर शामिल है, जो कम डिस्टॉर्शन के साथ शूटिंग को संभव बनाता है। इसके अलावा, मिड-से हाई-सेंसिटिविटी पर लो नॉइज़ परफॉर्मेंस को और बेहतर किया गया है, जिससे इनडोर स्पोर्ट्स जैसी परिस्थितियों में भी कम शोर और साफ़ बैकग्राउंड के साथ बेहतरीन इमेज कैप्चर की जा सकती हैं।
स्टिल इमेज के लिए अब इसमें अप-टू 8.5 स्टेप (केंद्र) और 7.0 स्टेप (किनारों) तक की ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन दी गई है। साथ ही, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नया “Dynamic Active Mode” भी शामिल किया गया है, जो चलते समय शूटिंग में स्थिरता को और बेहतर बनाता है।
6. आरामदायक ऑपरेशन और फुर्तीला वर्कफ़्लो — बेहतर ग्रिप और बटन डिज़ाइन के साथ

कैमरे में 3.2-इंच का LCD मॉनिटर दिया गया है, जिसमें बहुप्रतीक्षित 4-एक्सिस मल्टी-एंगल मैकेनिज़्म है, जिसे किसी भी दिशा में आसानी से घुमाया जा सकता है। दूसरी पीढ़ी का यह बॉडी डिज़ाइन अब पहले की तुलना में अधिक एर्गोनोमिक है — जिसमें बेहतर ग्रिप, शटर बटन की नई पोज़िशन और एडवांस्ड कस्टम बटन शामिल हैं। इसके अलावा, Alpha 1 II में एक नया डीप-टाइप पैडेड आईपीस कप (मॉडल: FDA-EP21) ऐक्सेसरी दी गई है, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को और सहज बनाती है। कैमरे के साथ एक स्टैंडर्ड आईपीस पहले से जुड़ा होता है, लेकिन उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार डीप-पैड विकल्प से इसे बदल सकते हैं।
7. दो NP-FZ100 बैटरियों को 155 मिनट में चार्ज करने वाला ड्यूल चार्जर और बेहतर कनेक्टिविटी विकल्प
अधिक बैटरी सपोर्ट के लिए Alpha 1 II के साथ BC-ZD1 ड्यूल-बैटरी चार्जर दिया गया है, जो दो Z बैटरियों (मॉडल NP-FZ100) को एक साथ 155 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसके अलावा, VG-C5 कम्पैटिबल वर्टिकल ग्रिप कैमरे को अतिरिक्त एर्गोनोमिक सपोर्ट और बैटरी बैकअप देता है, जिससे लंबे समय तक शूटिंग संभव हो पाती है।
प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए रीयल-टाइम इमेज ट्रांसफर को और तेज़ बनाने के लिहाज से Alpha 1 II में 2.5GBASE-T वायर्ड LAN का सपोर्ट दिया गया है। यह सुविधा तेज़ और स्थिर कनेक्टिविटी प्रोफेशनल्स के वर्कफ़्लो — डेटा ट्रांसफर से लेकर कंटेंट डिलीवरी तक — को काफी बेहतर और कुशल बनाती है। इसके अलावा, कैप्चर किए गए डेटा को Sony के Creators’ Cloud के ज़रिए Adobe Lightroom™ या Google Drive™ में ऑटोमेटिकली ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे शूटिंग के बाद की एडिटिंग प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।
8. Alpha सीरीज़ में प्लास्टिक-मुक्त पैकेजिंग
सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देते हुए, इस मॉडल की पैकेजिंग पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त है। यह Alpha सीरीज़ का पहला कैमरा है (ZV-सीरीज़ को छोड़कर), जिसमें Sony की “Original Blended Material” का उपयोग किया गया है — जो बांस, गन्ने और रिसाइकल किए गए कागज़ का अनूठा मिश्रण है।


