-
जिला और विकासखण्ड स्तर पर श्रेष्ठ किसानों को मिलेगा पुरस्कार
रीवा विशाल समाचार: कृषि विभाग के तहत संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले किसानों को जिला स्तर पर एक और विकासखण्ड स्तर पर पाँच पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक यूपी बागरी ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्राकृतिक खेती के लिए नवाचार करने वाले तथा अच्छे प्रयास करने वाले किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक विवरण के साथ आवेदन 15 अगस्त तक उप संचालक कृषि कार्यालय में दर्ज करना आवश्यक है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कारों का चयन शासन द्वारा निर्धारित समिति द्वारा आवेदन पत्रों का मूल्यांकन करने के बाद किया जाएगा। उप संचालक ने जिले के श्रेष्ठ करने वाले उन्नतशील किसानों से पुरस्कार के लिए आवेदन करने का अनुरोध किया है
।


