नजूल भूमि निर्वर्तन समिति की बैठक 27 जून को
रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर बीएस जामोद की अध्यक्षता में 27 जून को संभागीय नजूल भूमि निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में सुबह 11.30 बजे आरंभ होगी। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
।


