
वॉल्को फूड कंपनी ने मीमीज़ आइस-क्रीम्स के अधिग्रहण के साथ आर्टिज़नल डिज़र्ट पोर्टफोलियो का किया विस्तार
पुणे,: भारत के सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते प्रीमियम आइसक्रीम और डिज़र्ट ब्रांडों में से एक, वॉल्को फूड कंपनी ने मीमीज़ आइस-क्रीम्स का अधिग्रहण किया है। इस रणनीतिक अधिग्रहण से वॉल्को का भारत के गतिशील आर्टिज़नल डिज़र्ट बाजार में प्रवेश हो गया है, जिससे इसके नवोन्मेषी, हस्तनिर्मित पेशकशों के पोर्टफोलियो को और मज़बूती मिली है।
मुंबई में स्थापित मीमीज़ ने टोस्टीज़, आइसक्रीम केक, रोलीज़ और ट्यूबस्टर्स जैसे अपने अनोखे, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ विशेष रूप से युवा शहरी उपभोक्ताओं के बीच एक वफादार प्रशंसक आधार तैयार किया है। इस ब्रांड को इसके नवोन्मेषी लहज़े, बोल्ड ज़ायके और प्रयोगात्मक प्रारूपों के लिए पहचाना जाता है। वॉल्को, मीमीज़ को अपनी पेशकशों में जोड़कर शहरी इलाकों में विस्तार करना चाहती है और शुरुआती चरण में उभरते डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) चैनलों में अपनी वृद्धि तेज़ करना चाहती है।
वॉल्को फूड कंपनी के निदेशक, श्री राज भंडारी ने कहा, “यह अधिग्रहण डिज़र्ट की खपत की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। उपभोक्ता प्रामाणिक और अनुभवात्मक चीज़ें अब अधिक पसंद कर रहे हैं, ऐसे में मीमीज़ की युवाओं को पसंद आने वाली ऊर्जा और इसका नवोन्मेष हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। वॉल्को की अखिल भारतीय उपस्थिति, मूलतः डिजिटल प्रक्रिया आधारित वितरण मॉडल और आरएंडडी ताकत के साथ, हम आश्वस्त हैं कि हम उपभोक्ताओं को डिज़र्ट का एक अनोखा अनुभव प्रदान कर सकेंगे।”
वॉल्को 100 से अधिक शहरों में मज़बूत बुनियादी ढांचे के साथ मीमीज़ को भारत के ₹44,000 करोड़ (5.33 अरब डॉलर) के आइसक्रीम बाज़ार में प्रवेश करने में मदद करने के लिए अच्छी स्थिति में है, जिसके 2028 तक ~11% के सीएजीआर से वृद्धि दर्ज करने का अनुमान है। वॉल्को के प्रमुख ब्रांड- जिनमें एनआईसी आइसक्रीम, ग्रामीण कुल्फी और मिमो आइसक्रीम शामिल हैं- आधुनिक खुदरा स्टोर और स्विगी, ज़ोमैटो, स्विगी इंस्टामार्ट, ज़ेप्टो, ब्लिंकिट, अमेज़न फ्रेश, अमेज़न नाउ, बिग बास्केट नाउ, फ्लिपकार्ट मिनट्स, जियो मार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक रूप से उपलब्ध हैं और इसका परिचालन इसके अनूठे एकल-ब्रांड वितरण नेटवर्क के ज़रिये होता है।
मीमीज़ की संस्थापक मेहा अग्रवाल ने कहा, ” वॉल्को के साथ साझेदारी मीमीज़ के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। वॉल्को का दृष्टिकोण और वितरण विशेषज्ञता हमें नए ज़ायके तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है और देश भर में फ्रीज़र और दिलों तक पहुंचते हुए, डिज़र्ट प्रेमियों को खुश करती है।’
जीतेंद्र भंडारी, संजीव शाह और राज भंडारी द्वारा 2012 में स्थापित, वॉल्को फूड कंपनी ने एनआईसी, ग्रामीण कुल्फी, कैफे चोकोलेड, मिमो और क्रीम पॉट जैसे ब्रांडों के तहत प्रीमियम आइसक्रीम, कुल्फी, फ्रोजन डिज़र्ट और गाढ़े शेक के खंड में एक विविधीकृत और बढ़ते पोर्टफोलियो का निर्माण किया है।



