इटावा

लोकतंत्र सैनानी सम्मान समारोह में 36 वीरों का हुआ अभिनंदन, सदर विधायक और डीएम ने किया सम्मानित

लोकतंत्र सैनानी सम्मान समारोह में 36 वीरों का हुआ अभिनंदन, सदर विधायक और डीएम ने किया सम्मानित

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, इटावा में लोकतंत्र सैनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के कुल 36 लोकतंत्र सैनानियों को मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा शॉल, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें से सदर तहसील के 15 लोकतंत्र सैनानी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

माननीय सदर विधायक ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक दिन पर लोकतंत्र सैनानियों को सम्मान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम जनपद, तहसील एवं समस्त ब्लॉक स्तर पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की भावना को और सुदृढ़ करता है।

 

माननीय विधायक ने लोकतंत्र सैनानियों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि इमरजेंसी की काली रात लोकतंत्र के इतिहास में एक दुखद अध्याय था, जिसकी पुनरावृत्ति कभी न हो, यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जिन वीरों ने संघर्ष किया, उनके अनुभव अत्यंत कठिन और प्रेरणादायक हैं।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह, जनप्रतिनिधिगण, अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं लोकतंत्र सैनानीगण उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन न केवल लोकतंत्र के रक्षकों को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि आगामी पीढ़ियों को भी यह संदेश देता है कि लोकतंत्र की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button