दानवीर भामाशाह जयंती पर 28 जून को मनाया जाएगा ‘व्यापारी कल्याण दिवस’, प्रेरणा सभागार में होगा कार्यक्रम
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
राज्य कर विभाग, इटावा द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 1886/चार-2025-1724775 दिनांक 26.06.2025 के अनुसार दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 28 जून 2025 को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में भव्य आयोजन राज्य एवं जनपद स्तर पर किए जाएंगे।
इसी क्रम में जनपद इटावा में यह कार्यक्रम दिनांक 28.06.2025 को दोपहर 3:00 बजे प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में आयोजित किया जाएगा।
राज्य कर विभाग द्वारा जनपद के समस्त व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान, फर्म अथवा कंपनी पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ उत्साहपूर्वक मनाएं एवं इस अवसर पर होर्डिंग्स, बैनर आदि प्रदर्शित करें।
इसके अतिरिक्त व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों के बाहर यथासंभव मिष्ठान, शरबत, फल आदि का वितरण कर इस दिन को जनकल्याण से जोड़ सकते हैं।
यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के योगदान को सम्मान देने तथा उनके कल्याण के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।


