अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई से प्रारंभ, 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन की अंतिम तिथि
इटावा,विशाल समाचार संवाददाता
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद इटावा के समस्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अल्पसंख्यक वर्ग के लिए पूर्व-दशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
छात्र-छात्राएं www.scholarship.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शासन द्वारा कक्षाओं में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए एकीकृत समय-सारणी जारी की गई है, जिसके अनुसार:
शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन की अवधि:
01 जुलाई 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक
अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अवधि:
02 जुलाई 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक
नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियाँ:
1. कक्षा 10 में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा केवल कक्षा 10 में प्रवेश की तिथि तथा कक्षा 9 के परीक्षा परिणाम को अंकित करते हुए ऑनलाइन आवेदन अग्रसारित किया जाएगा।
2. कक्षा 12 में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों के लिए संस्था स्तर से कक्षा 12 में प्रवेश की तिथि तथा कक्षा 11 का परीक्षाफल अंकित कर ऑनलाइन अग्रसारण किया जाएगा।
अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं समयावधि का पालन करते हुए आवेदन करें ताकि योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त किया जा सके।


