लखनऊ

उद्यान मंत्री ने “यूपी आम महोत्सव-2025” की तैयारियों का लिया स्थलीय निरीक्षण

उद्यान मंत्री ने “यूपी आम महोत्सव-2025” की तैयारियों का लिया स्थलीय निरीक्षण

प्रदेश की आम विविधता का भव्य प्रदर्शन करेगा आम महोत्सव 

लखनऊ, विशाल समाचार संवाददाता 

 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित “यूपी आम महोत्सव-2025” की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम प्रदर्शनी, आम व्यंजन प्रतियोगिता, बागवानी नवाचार स्टॉल, किसानों के लिए तकनीकी सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं सुनियोजित ढंग से पूरी की जाएं।

 

मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश की आम विविधता का भव्य प्रदर्शन करेगा तथा निर्यात, प्रसंस्करण और आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश- विदेश से निर्यातक, आम उत्पादक, बागवान, वैज्ञानिक और आम प्रेमी भाग लेंगे।

 

श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी को अधिक आकर्षक और जनरुचिकर बनाया जाए। साथ ही, आम उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु सभी माध्यमों से सक्रिय प्रचार रणनीति अपनाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग महोत्सव से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button