मुंबई

एचडीएफसी लाइफ का नया क्षेत्रीय कैंपेन: बंगाल और ओडिशा में आज की खुशी और कल की सुरक्षा पर ज़ोर

एचडीएफसी लाइफ का नया क्षेत्रीय कैंपेन: बंगाल और ओडिशा में आज की खुशी और कल की सुरक्षा पर ज़ोर

 

मुंबई: भारत की एक अग्रणी जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने पूर्वी भारत के ग्राहकों से जुड़ने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक नया क्षेत्रीय कैंपेन शुरू किया है। “आज का आनंद लें, लेकिन अपने परिवार के कल की योजना भी बनाएं” — इस भावनात्मक संदेश के साथ यह कैंपेन लोगों को समय रहते सही वित्तीय योजना बनाने की ओर प्रेरित करता है। विज्ञापन फिल्म में बंगाल के लोकप्रिय अभिनेता अबीर चट्टोपाध्याय नजर आ रहे हैं, जो अपने सरल और प्रभावशाली अंदाज़ में इस संदेश को दर्शकों तक पहुंचाते हैं।

भारत की सांस्कृतिक विविधता को देखते हुए, क्षेत्रीय स्तर पर संवाद स्थापित करना ब्रांडों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी सोच के तहत एचडीएफसी लाइफ ने पिछले वर्ष दक्षिण भारत में क्षेत्र-केंद्रित कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए अब कंपनी ने पूर्वी भारत पर ध्यान केंद्रित किया है।

पूर्व भारत में किए गए उपभोक्ता अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि यहां के लोग जीवनशैली सुधार को अपनी प्रमुख वित्तीय प्राथमिकता मानते हैं। वे अपने परिवार के साथ घूमने, छुट्टियाँ मनाने और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेने को महत्व देते हैं। ऐसे में इन सपनों को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते भविष्य की योजना बनाना बेहद जरूरी है। एचडीएफसी लाइफ की नई विज्ञापन फिल्म में यह भावना उस समय उभरकर सामने आती है, जब मुख्य पात्र अपने बचपन की यादों को साझा करता है।

एचडीएफसी लाइफ की मार्केटिंग हेड प्रीति‍का शाह ने कहा, “भारत एक सांस्कृतिक विविधता से भरपूर देश है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद दर्शकों तक प्रभावी रूप से पहुंचने के लिए हमें उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों को समझते हुए संवाद स्थापित करना होता है। हमारी क्षेत्र-केंद्रित रणनीति का यही मूल आधार है।”

विज्ञापन फिल्‍म देखने के लिये ;यहां क्लिक करें।

उन्होंने आगे कहा, “दक्षिण भारत में हमारे कैंपेन को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने हमें यह रणनीति देश के अन्य हिस्सों में भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। अब हम अपने पहले पूर्व भारत-केंद्रित कैंपेन के साथ आए हैं, जिसमें अबीर चट्टोपाध्याय नजर आ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह संदेश पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ेगा और उन्हें अपने परिवार के भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित करेगा।”

लियो – साउथ एशिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर विक्रम पांडे ने कहा, “पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में अपने पहले संवाद की शुरुआत करते हुए हमें एक ऐसे भरोसेमंद चेहरे की तलाश थी, जो वित्तीय नियोजन जैसे गंभीर विषय पर लोगों को विश्वासपूर्वक जागरूक कर सके। अबीर चट्टोपाध्याय की आवाज़ और उनकी कहानी ने इस विचार को सजीव रूप दिया। हमें उम्मीद है कि यह कैंपेन लोगों को अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगा।”

यह कैम्‍पेन टीवी, डिजिटल और आउटडोर समेत कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका संदेश प्रभावशाली रूप से पहुंच सके।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button