स्वास्थ्यपूणे

डाबर पुदिन हरा ने शुरू किया ‘वंडर हर्ब’ अभियान – पुदीने की ताकत का किया सम्मान

डाबर पुदिन हरा ने शुरू किया ‘वंडर हर्ब’ अभियान – पुदीने की ताकत का किया सम्मान

पुणे:आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के फायदों को बढ़ावा देने के अपने मिशन को जारी रखते हुए,देश की सबसे बड़ी विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को एक ‘वंडर हर्ब’ के रूप में मान्यता देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई।

कार्यक्रम में डॉ. काजल कोदितकर, डॉ. निकिता जगताप, और डाबर इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस मैनेजर दिनेश कुमार उपस्थित थे।

 

डॉ. निकिता जगताप ने पुदीने के गुणों के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो विशेषकर गर्मियों के मौसम में पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बढ़ते तापमान और लगातार पड़ रही लू के कारण गर्मियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे मौसम में डाबर ने उन लोगों को पुदीना उपयोग करने की सलाह दी है, जो लंबे समय तक धूप में रहते हैं और गर्मियों की आम बीमारियों से जूझते हैं।

 

इस मौके पर डाबर इंडिया लिमिटेड के हेल्थकेयर मार्केटिंग प्रमुख अजय परिहार ने कहा, “बदलती जीवनशैली और कार्यशैली के चलते आज के लोग मल्टीटास्किंग कर रहे हैं और उन्हें प्रभावी, प्राकृतिक समाधान की आवश्यकता है। एक विश्वसनीय हेल्थकेयर ब्रांड के रूप में, डाबर आयुर्वेदिक समाधान के जरिए रोजमर्रा की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पुदिन हरा पेट से जुड़ी कई समस्याओं का एक प्रमाणित इलाज है। गर्मियों में फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए, यह अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।”

 

डॉ. निकिता जगताप, जो एक आयुर्वेद विशेषज्ञ हैं, उन्होंने आगे कहा, “प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में आधुनिक बीमारियों के लिए भी गहरे समाधान बताए गए हैं। पुदीने का उपयोग पिछले 3000 वर्षों से किया जा रहा है और यह पाचन तंत्र के लिए अपने लाभों के कारण ‘वंडर हर्ब’ कहा गया है। पुदीने में मौजूद मेंटॉल पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और अपच व ऐंठन की संभावना को कम करता है। यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या में भी राहत देता है।”

 

आज बाजार में उपलब्ध कई ऐंटासिड्स में एल्युमिनियम मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके विपरीत, डाबर का पुदिन हरा, जो एक सौ साल पुराना ब्रांड है, पुदीने के अर्क से भरपूर एक आयुर्वेदिक उपचार है। यह गैस, अपच, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं में तुरंत और प्रभावी राहत प्रदान करता है। पुदिन हरा टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और पुदिन हरा फिज़ जैसे विभिन्न रूपों में उपलब्ध है, जो रासायनिक ऐंटासिड्स का एक प्राकृतिक विकल्प है।

 

पुदिन हरा के बारे में:

 

डाबर पुदिन हरा में मुख्य घटक के रूप में पुदीना अर्क होता है और यह अपच, गैस और पेट दर्द जैसी पाचन समस्याओं में तेज़ और प्रभावी राहत प्रदान करता है। 100% प्राकृतिक सामग्रियों से बना यह उपाय पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button