इटावाराजनीति

अनुप सिंह परमार को जिला कांग्रेस कमेटी इटावा का महासचिव नियुक्त किया गया

अनुप सिंह परमार को जिला कांग्रेस कमेटी इटावा का महासचिव नियुक्त किया गया

इटावा : शिवराज सिंह राजपूत संवाददाता 

इटावा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ज़िला कांग्रेस कमेटी इटावा के पदाधिकारियों की विस्तारित सूची को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस क्रम में अनुप सिंह परमार को जिला कांग्रेस कमेटी, इटावा में महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

 

अनुप सिंह परमार वर्ष 2007 से इटावा में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर सामाजिक व संगठनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बजरंग दल जिला इटावा संयोजक,जन मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर भी पूर्व  में थे । संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा अनुमोदित इस नियुक्ति पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने स्तर पर नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करें।

 

यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और ज़मीनी स्तर पर सक्रियता को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button