इटावा

इटावा में  सड़क सुरक्ष/स्टेज कैरिज बस स्टैण्ड, कांट्रेक्ट कैरिज ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क नियमाक प्राधिकारी समिति की बैठक आयोजित की गई 

इटावा में  सड़क सुरक्ष/स्टेज कैरिज बस स्टैण्ड, कांट्रेक्ट कैरिज ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क नियमाक प्राधिकारी समिति की बैठक आयोजित की गई 

 

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा में सड़क सुरक्ष/स्टेज कैरिज बस स्टैण्ड, कांट्रेक्ट कैरिज ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क नियमाक प्राधिकारी समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में नवीन सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगहों को चिन्हित किया जाए एवं तुरंत मरम्मत कराई जाए क्योंकि इसकी बजह से बहुत लोग अनजाने में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर अतिरिक्त सावधानी हेतु साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बकेवर, गोमती पेट्रोल पम्प पर बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने यूपीडा को निर्देशित करते हुए कहा कि टूटी हुई सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध टैक्सी एवं अवैध बस स्टैण्ड की वजह से काफी दुर्घटनाएं होती हैं इनपर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय वहां जीरो रिस्पॉन्स टाइम में पहुंचे एवं घायलों को लाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस और क्रेन मशीन का नं0 रोड पर डिस्प्ले किया जाए एवं सूची बनाकर सर्कुलेट किया जाए जिससे लोगों को दुर्घटना में तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा जो लोग हाइवे पर अनावश्यक जाम लगाते है उनकी गाड़ी सीज कराई जाए। उन्होंने कहा कि डंफर वाले बहुत ही गैर जिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं उनपर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेन रोड पर ढाबे के आगे गाड़ी न खड़ी कराई जाए। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, सी०ओ० सैफई राम गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, ए०आर०टी०ओ०, डी०एफ०ओ० सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button