
लोकमान्य हॉस्पिटल्स की महत्त्वाकांक्षी विस्तार योजना
पुणे, : रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में आशिया का अग्रणी अस्पताल और 50 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ लोकमान्य हॉस्पिटल्स ने उनाप्राईम हेल्थकेअर एलएलपी ने किये निवेश सह धोरणात्मक विस्तार की घोषणा की. उनाप्राईम इनव्हेस्टमेंट ॲडव्हायझर्स ने स्थापित किये स्पेशल पर्पज व्हेईकल (एपीव्ही) के माध्यम से महाराष्ट्र स्थित और अस्पतालों की श्रृंखला होनेवाले लोकमान्य हॉस्पिटल्स में लगभग ८४.५ प्रतिशत हिस्सेदारी संपादित की है. इससे लोकमान्य हॉस्पिटल्स महाराष्ट्र में सबसे आधुनिक मल्टीस्पेशालिटी और क्वार्टनरी केअर अस्पताल में से एक बनेगा, यह जानकारी लोकमान्य हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष व मुख्य सांधेरोपण शल्यचिकित्सक डॉ.नरेंद्र वैद्य, लोकमान्य हॉस्पिटल्स के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी व व्यवस्थापकीय संचालक मनप्रीत सोहल और उनाप्राईम इनवेस्टमेंट ॲडव्हायझर के संस्थापक दीप मिश्रा इन्होने दी.

इस व्यवहार में टाटा हेल्थ केअर फंड के पास होने वाले पुराने हिस्सेदारी का उनाप्राईम हेल्थकेअर एलएलपी की ओर से संपादन और संस्था के महत्त्वाकांक्षी विस्तार योजना को बढ़ावा देने के लिए बड़ी प्राथमिक पूंजी निवेश शामिल है. उनाप्राईम हेल्थकेअर एलएलपी को प्रख्यात देश अंतर्गत संस्था का समर्थन है और इसमें भारत में मल्टीऑर्गन ट्रान्सप्लांट लाने में महत्वपूर्ण भूमिका बजानेवाले ग्लोबल हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. के.रविंद्रनाथ और आरोग्य क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री.मनप्रीत सोहल शामिल है.



