
मुख्यमंत्री का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत
रीवा ब्यूरो विशाल समाचार. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट में विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, डीआईजी राजेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री सरई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हुए।

