सीतामढ़ी

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

परिहार (सीतामढ़ी) – जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आज परिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने की।

 

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–सह–उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, निदेशक DRDA श्री राजेश भूषण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी परिहार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में गणना प्रपत्रों (फॉर्म्स) के अपलोडिंग की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

जिलाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि परिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण (Monitoring) सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने मताधिकार से वंचित न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button