
जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार का निरीक्षण किया गया
ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी
जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों की उपस्थिति,एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रोस्टर के जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में एईस वर्ड,प्रसव पूर्व जांच कक्ष, प्रसूति विभाग, जनरल ओपीडी, एक्स-रे रूम, परिवार नियोजन परामर्श कॉर्नर, इमरजेंसी वार्ड,एमसीएच विंग, कालाजार जांच,फाइलेरिया किट का वितरण की स्थिति,इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आउटसोर्सिंग पर बहाल एजेंसी का एक दिन का पेमेंट हेल्ड अप करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करें।
जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी काउंटर पर प्रतिदिन किए गए ओपीडी की संख्या की जांच की गई।
प्रसव वार्ड में बेड की स्थिति सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र बिजली के उपकरण एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की स्थिति की जांच की गई। पीएचसी प्रभारी को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ सभी को ठीक करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप प्रसव की संख्या की जाँच की मानक के अनुरूप सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं देने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाए, दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर, टीकाकरण कक्ष, जांच केंद्र, महिला पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई महिला एवं पुरुष शौचालय की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉक्टर अखिलेश कुमार उपस्थित थे।
मौके पर बीडीओ सुप्पी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
मौके पर जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि
“सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिले। अस्पतालों में स्वच्छता, दवा उपलब्धता, आवश्यक जांच की सुविधा एवं मानवीय व्यवहार अनिवार्य है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पदाधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करें।”



