सीतामढ़ी

पंचायत उप निर्वाचन 2025 को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पंचायत उप निर्वाचन 2025 को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी जिले में पंचायत उप निर्वाचन—2025 को लेकर आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।

 

निरीक्षण के क्रम में दोनों पदाधिकारी सोनबरसा प्रखंड के कचौर पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 87 एवं 88 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कचौर पूर्वी भाग) तथा मतदान केंद्र संख्या 92 एवं 93 (राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विंद टोला पश्चिमी भाग) पहुँचे।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदाता रजिस्टर, बूथवार मतदाताओं की संख्या, पुरुष एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत आदि दस्तावेजों की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु सभी पदाधिकारियों को पूर्ण प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या व्यवधान को गंभीरता से लिया जाएगा तथा सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button