
अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के नेतृत्व में जनपद लखनऊ में एक मुहिम के तहत बृहद वृक्षारोपण किया गया
पारिजात, आम, अमरूद सहित लौंग, कालीमिर्च, हींग आदि के फलदार एवं मसालेदार पौधे लगाए गए
अपर मुख्य सचिव ने किया उद्यान विभाग के विभिन्न संस्थानों में वृक्षारोपण
लखनऊ ब्यूरो विशाल समाचार
अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री बी.एल. मीणा के नेतृत्व में राजकीय उद्यान आलमबाग, मंत्री उद्यान, राजकीय अलंकृत उद्यान, उपनिदेशक लखनऊ कार्यालय शीतगृह परिसर सहित उद्यान निदेशालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों/कार्मिकों ने भी वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्री मीणा ने कहा कि फलदार, औषधीय एवं मसालेदार पौधों का वृक्षारोपण करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए तथा लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराये जाए। जिससे लोग अधिक से अधिक पौध रोपण में सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ के तहत हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य रोपे, जिससे पृथ्वी को हरा-भरा बनाया जा सके। वृक्ष हमें जीवनदायनी वायु प्रदान करते हैं।

इस अभियान के तहत आज पारिजात, सहजन, इलायची, जायफल, काली मिर्च, हींग, तेजपत्ता, आम, अमरूद, चीकू, हरसिंगार, पुत्तनजीवा, आंवला आदि के पौधे उद्यान विभाग के विभिन्न संस्थानों में 5000 से अधिक रोपे गये। साथ ही लोगों को निःशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराये गए।
इस अवसर पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री बी.पी. राम, संयुक्त निदेशक श्री सर्वेस कुमार, राजीव वर्मा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में सहभागिता की।




l8nmrh