
ताड़ीवाला इलाके में स्वच्छतागृह की मांग ज़ोरों पर ,स्थानीय नागरिकों ने पुणे महानगरपालिका से उठाई सशक्त आवाज – “अब नहीं तो कब?”
विशेष संवाददाता पुणे
कोरेगांव पार्क पुणे: ताड़ीवाला रोड़ यह घनी आबादी वाला क्षेत्र शहर के बीचोंबीच बसा है। पंचशील चौक समेत पंचशील व्यावसायिक संकुल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में सार्वजनिक स्वच्छतागृह की कोई सुविधा नहीं है। इस स्थिति से महिला नागरिक, दुकानदार, राहगीर और स्थानीय लोग गंभीर रूप से परेशान हैं।
नागरिकों की ओर से मांग उठाई गई है कि पुणे महानगरपालिका को जल्द से जल्द इस क्षेत्र में स्वच्छतागृह का निर्माण करना चाहिए। फिलहाल पंचशील चौक के पास एक भी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। आसपास के इलाके में भी यही हाल है। ऐसे में यहां आने-जाने वाले नागरिकों को भारी असुविधा होती है।
पंचशील चौक रिक्षा स्टॅन्ड पर भारी भीड रहती है।
में अनेक दुकानें और कार्यालय स्थित हैं। दिनभर बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं। स्वच्छतागृह की अनुपस्थिति के चलते महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। कई बार उन्हें लघुशंका के लिए रेस्टोरेंट या दुकानों में जाना पड़ता है—जहां सुविधा नहीं मिलती। कुछ महिलाएं मजबूरन खुले में जाने को विवश होती हैं, जिससे उनके सम्मान और सुरक्षा दोनों को खतरा है।
स्थानीय नागरिक विठ्ठल पाटील, संजय वाघमारे, रमेश पवार, शकील सय्यद, जयदीप सोनवणे, अश्विनी गायकवाड, रिक्षा ड्राइवरों की जादा जोरदार मांग की है।
इत्यादि ने संयुक्त रूप से पुणे महानगरपालिका से मांग की है कि ताड़ीवाला क्षेत्र में तत्काल सार्वजनिक स्वच्छतागृह बनाया जाए।
इन नागरिकों ने कहा है कि सिर्फ प्रचार और योजना बताने से स्वच्छता नहीं आती—ज़मीनी स्तर पर सुविधा देना ज़रूरी है। आज भी इस इलाके में महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। यह सीधे तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और नागरिक सम्मान का मुद्दा है।
यदि शीघ्र ही स्वच्छतागृह का निर्माण नहीं किया गया, तो नागरिकों ने स्पष्ट किया है कि वे पुणे महानगरपालिका कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
पुणे महानगरपालिका की निष्क्रियता अब और बर्दाश्त नहीं – स्वच्छ भारत सिर्फ नारे से नहीं, सुविधा से बनेगा।



