पूणे

टीपी-लिंक इंडिया ने नए आरएंडडी जीसीसी और इनक्यूबेशन सेंटर के साथ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया रेखांकित

टीपी-लिंक इंडिया ने नए आरएंडडी जीसीसी और इनक्यूबेशन सेंटर के साथ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया रेखांकित

 

बेंगलुरु आरएंडडी जीसीसी अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करेगा, जबकि मुंबई इनक्यूबेशन सेंटर छात्रों और इनोवेटर (नवोन्मेषकों) को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा

कंपनी ने अगले साल भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में 30% की वृद्धि करने और 20 नए सेवा केंद्र खोलने की भी घोषणा की

 

पुणे, : कनेक्टिविटी समाधान प्रदाता और वैश्विक तथा भारतीय दोनों वाई-फाई उपकरण बाज़ारों में अग्रणी, टीपी-लिंक इंडिया ने आज देश में अपने उल्लेखनीय विस्तार की घोषणा की। टीपी-लिंक ने आज भारत में अपने पहले इनक्यूबेशन सेंटर का अनावरण किया, जो मुंबई स्थित नए मुख्यालय के पास ही स्थित है। इस केंद्र को नवोन्मेष को बढ़ावा देने, साझेदार प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने और उद्यम समाधानों का व्यावहारिक प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, श्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। टीपी-लिंक भारत को केंद्र में रखने के दृष्टिकोण को और मज़बूत करते हुए बेंगलुरु में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए अत्याधुनिक वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) भी स्थापित कर रही है, जो आने वाले हफ्तों में शुरू हो जाएगा।

कंपनी भारत के लिए अपनी विकास योजना के अंग के रूप में, अपने सेवा केंद्र नेटवर्क का विस्तार विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में करेगी, जिसका लक्ष्य है अगले साल के भीतर 20 और सेवा केंद्र स्थापित करना। यह विस्तार टीपी-लिंक इंडिया को राष्ट्रव्यापी बिक्री के बाद के बुनियादी ढांचे के लिहाज़ से सबसे बड़ी इकाई में से एक बना देगा।

इसके अलावा, टीपी-लिंक इंडिया अपने बढ़ते परिचालन और नवोन्मेष से जुड़ी योजनाओं का समर्थन करने के लिए अगले साल अपने कर्मचारियों की संख्या में 30% की वृद्धि करने की योजना बना रही है। कंपनी की नवोन्मेष रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ, बेंगलुरु में तैयार हो रहा आगामी आरएंडडी वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) है, जो भारत और वैश्विक बाज़ारों के लिए उत्पाद नवोन्मेष को बढ़ावा देगा। जीसीसी फर्मवेयर विकास, एआई/एमएल अनुप्रयोगों और टीपी-लिंक के पोर्टफोलियो में उन्नत नेटवर्किंग समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें इसका एंटरप्राइज़ समाधान ब्रांड, ओमाडा भी शामिल है।

 

नया इनक्यूबेशन सेंटर युवा प्रतिभाओं की मदद और अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह केंद्र पूरे भारत से छात्रों, डेवलपर और टेक्नोलॉजी के प्रति उत्साही लोगों का स्वागत करेगा और उन्हें उनकी कोशिश में मदद करने के लिए उपकरण, कनेक्टिविटी और नेटवर्क प्रदान करेगा।

महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, ने कहा “यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीपी-लिंक इंडिया ने मुंबई में अपने नए मुख्यालय में छात्रों के लिए अपने इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत कर शोध की संस्कृति को प्रोत्साहित किया है। हमें उम्मीद है कि छात्र इस इनक्यूबेशन सेंटर से लाभान्वित होंगे और वास्तव में डिजिटल इंडिया बनाने में मदद करेंगे।“

 

टीपी-लिंक इंडिया के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक, संजय सहगल ने कहा, “हमारा मानना है कि बदलाव लाने वालों की अगली पीढ़ी को सशक्त बनाना सतत विकास और सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है। हम इस केंद्र में निवेश कर दरअसल भविष्य में निवेश कर रहे हैं – एक ऐसे भविष्य में जो रचनात्मकता, सहयोग और साहसिक सोच से प्रेरित हो। हम नवोन्मेष की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ने के लिए स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग भागीदारों और व्यापक समुदाय को आमंत्रित करते हैं। साथ मिलकर, हम एक अधिक गतिशील और समावेशी उद्यमी परितंत्र तैयार कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा नया केंद्र केवल भौतिक स्थान भर नहीं बल्कि यह विचारों के लिए एक लॉन्चपैड है। अत्याधुनिक संसाधनों, मेंटरशिप समर्थन और रणनीतिक नेटवर्क तक पहुंच से लैस, यह महत्वाकांक्षी उद्यमियों, प्रौद्योगिकी इनोवेटर (नवोन्मेषकों) और क्षेत्रों के दूरदर्शी लोगों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।“

मुंबई स्थित यह नया केंद्र 20,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसमें फिलहाल 150 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है। टीपी-लिंक इंडिया के कार्यालय देश के 10 शहरों में हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button