पूणे

पुणे में बढ़ते महिला अत्याचारों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता: सोनाली मारणे ने राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम से की मुलाकात

पुणे में बढ़ते महिला अत्याचारों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता: सोनाली मारणे ने राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम से की मुलाकात

 

पुणे ब्यूरो विशाल समाचार 

पुणे शहर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में हो रही चिंताजनक वृद्धि को देखते हुए शिवसेना नेत्री सोनाली मारणे ने राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम से भेंट कर इस गंभीर विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंत्री कदम से पुणे की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

सोनाली मारणे ने मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में पुणे शहर में वर्ष 2024 की निम्नलिखित आपराधिक आंकड़ों का हवाला दिया:

बलात्कार के मामले: 505,छेड़छाड़ के मामले: 864

घरेलू हिंसा: पुणे राज्य में पहले स्थान पर (218 मामले, जबकि मुंबई में 185)कुल गंभीर अपराध: 12,954,इन आंकड़ों के आधार पर उन्होंने कहा कि पुणे जैसी शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान रखनेवाले शहर की छवि को इस प्रकार की घटनाएं कलंकित कर रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सोनाली मारणे ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिनमें शामिल हैं:

अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु कानून का सख्ती से पालन और त्वरित कार्रवाई।

महिला पुलिस बल की संख्या में वृद्धि, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई और हेल्पलाइन नंबरों को अधिक सक्रिय करना ।

महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना,अत्याचार पीड़ित महिलाओं के लिए मानसिक सहयोग और परामर्श केंद्रों की स्थापना,गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सोनाली मारणे द्वारा प्रस्तुत मांगों और सुझावों को गंभीरता से लिया है तथा संबंधित विभागों और पुणे पुलिस को शीघ्र प्रभावी उपायों के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button