कमिश्नर आज सिंगरौली में नगर निगम के कार्यों की करेंगे समीक्षा
रीवा ब्यूरो विशाल समाचार
. रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद सिंगरौली नगर निगम के निर्माण कार्यों, शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं, विभागीय गतिविधियों एवं बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक नगर निगम सभागार सिंगरौली में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में सिंगरौली नगर निगम आयुक्त, सहायक यंत्री एवं अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।

