इटावा

इटावा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कार व चोरी की बकरियाँ बरामद

इटावा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कार व चोरी की बकरियाँ बरामद

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

जनपद इटावा की थाना चौबिया एवं बसरेहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी नीरज पुत्र जवाहर, निवासी तिर्वा, जनपद कन्नौज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, चोरी की 6 बकरियाँ तथा एक मारुति सुजुकी SX4 कार बरामद की गई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में हत्या का प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button