रीवा

जनसुनवाई में 81 प्रकरणों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 81 प्रकरणों की हुई सुनवाई

ब्यूरो विशाल समाचार रीवा

रीवा  कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं संयुक्त कलेक्टर राजेश सिन्हा ने 81 आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में कृष्णबिहारी शुक्ला अमवा निवासी ने जर्जर मकान को गिराए जाने का आवेदन दिया। जनपद रीवा के सीईओ को परीक्षण कर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। फूलेन्द्र सिंह बीरखाम, अमित पटेल चन्द्रपुर तथा रामाश्रय साकेत एवं नंदीलाल कोष्टा निवासी के अवैध कब्जा हटाने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मुद्रिका प्रसाद बहेलिया निवासी गोविंदगढ़ तथा रमेश प्रसाद पाण्डेय निवासी भनिगवां के सीमांकन के आवेदन को नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को प्रेषित किया गया।

इसी प्रकार नईमुद्दीन शेख निवासी बरहदी के खाद्यान्न पर्ची जारी करने के आवेदन को सीईओ रायपुर कर्चुलियान को, राजाराम साकेत भोलगढ़ निवासी के मनरेगा मजदूरी भुगतान के आवेदन को सीईओ जिला पंचायत को तथा बालकृष्ण निवासी गोंदकला के भूमि के मुआवजा प्रदाय किए जाने के आवेदन को एसडीएम त्योंथर को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। गया प्रसाद साकेत निवासी घोपी के फर्जी ऋण पुस्तिका के बदलने व जांच कराने के आवेदन को एसडीएम मनगवां को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जबकि रमेश कुमार त्रिपाठी गुढ़वा के आवास का लाभ दिलाने के आवेदन को ग्रामीण विकास विभाग को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। भुवनेश्वर मिश्रा निवासी सलैया के नक्शा सुधार के आवेदन पर एसडीएम मनगवां को कार्यवाही करने तथा काशी प्रताप सिंह डिहिया के बेदखली के आवेदन पर तहसीलदार गोविंदगढ़ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में उर्रहट निवासी राजकुमार कुशवाहा एवं ढेकहा निवासी पवन मिश्रा के ढीले विद्युत तार को ऊपर किए जाने के आवेदनों पर विद्युत मंडल को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button