जिले में अब तक 290.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
ब्यूरो विशाल समाचार रीवा
रीवा में जिले में एक जून से अब तक 290.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में 15 जुलाई को 10.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील हुजूर में सर्वाधिक 28.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 446.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 211.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 554 मिलीमीटर, सिरमौर में 287.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 107 मिलीमीटर, सेमरिया में 261 मिलीमीटर, मनगवां में 277 मिलीमीटर तथा जवा में 181 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी। गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 95.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी।


