पूणे

बीएनसीए की दो विद्यार्थिनियों को ‘नासा इंडिया‌’ की ओर से पुरस्कार जाहीर

बीएनसीए की दो विद्यार्थिनियों को ‘नासा इंडिया‌’ की ओर से पुरस्कार जाहीर

 

पुणे : महर्षी कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के डॉ. भानुबेन नानावटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर फॉर वूमेन (बीएनसीए) की तृप्ती थापा और मोहिनी मांडके इन दो विद्यार्थिनीयों को नॅशनल असोसिएशन ऑफ स्टूडंट्स ऑफ आर्किटेक्चर (एनएएसए) उर्फ ‌‘नासा इंडिया‌’ की ओर से पुरस्कार देकर गौरव किया गया. उन्हें बीएनसीए के प्राध्यापक महेश बांगड इनका मार्गदर्शन मिला था.

 

बीएनसीए में चौथे वर्ष में पढ़ रही तृप्ती थापा को ‘नासा इंडिया‌’ की ओर से पिछले शैक्षणिक साल में (2024-25) नेत्तृत्व गुण के लिए सुवर्णपदक दिया गया. शैक्षणिक साल (2025-26) में उसका चुनाव नासा के विभाग तीन के लिए विभागीय अध्यक्ष के रूप में एक साल के लिए किया गया है. उसके कार्यकक्षा में मुंबई अलावा महाराष्ट्र के सभी ४० आर्किटेक्चर महाविद्यालय के विद्यार्थी विद्यार्थिनी आते है.

 

इसके अलावा बीएनसीए के तीसरे साल में सीख रहे मोहिनी मांडके को ‘नासा इंडिया‌’ की ओर से उसके पिछले साल (2023-24) के कार्य के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ यह प्रथम क्रमांक का पुरस्कार दे कर उसका गौरव किया गया. इसमे प्रमाणपत्र और अकरा हजार रुपयों का समावेश है. उसके लिए पूरे देश के सारे 320 वास्तू रचनाशास्त्र महाविद्यालय के लिए किये गए प्रतियोगिता का आयोजन ‌‘नासा इंडिया‌’ की ओर से और उसका मार्गदर्शन कौन्सिल ऑफ आर्किटेक्चर के (सीओए) ने किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button