मऊगंज जिले में अब तक 605 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
राजू उर्फ अनिल सिंह रीवा
मऊगंज : मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 605 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 534.2 मिलीमीटर, हनुमना में 692.9 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 587.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 208.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है
।

