
हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इटावा में सहायता केंद्र सक्रिय
इटावा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के निर्देशानुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई द्वारा हज सत्र 2026 की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत हज आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 से आरंभ हो चुकी है, जो 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।
इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in या “हज सुविधा” मोबाइल एप (आईफोन व एंड्रॉयड दोनों) के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदक के पास अंतिम तिथि से पहले जारी वैध मशीन-रीडेबल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
हज-2026 के इच्छुक अभ्यर्थी जिला स्तर पर मौजूद हज सुविधा केंद्रों, साइबर कैफे या स्वयं ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। इटावा जिले में हज यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित संस्थानों को हज ई-सुविधा केंद्र (हज फेसिलीटेशन सेंटर) के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी:
1. मदरसा अरचिया कुरानिया, कटरा शहाब खां, इटावा — संपर्क: 9412349879
2. सुल्तान-गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी (चौधरी पेट्रोल पंप के पीछे), संचालित: मदरसा सुल्तानुल हिन्द गरीब नवाज, मेवाती टोला, इटावा — संपर्क: 9557533901
3. मदरसा निस्याहुल उलूम, सरायखाम, जसवंतनगर, इटावा
4. ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड, यूनिट इटावा, स्थान: मस्जिद पचराहा, इटावा — संपर्क: 9411479352
5. अन्जुमन-ए-हुसैनिया (रजि०), रामगंज, इटावा
हज यात्रा में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन केंद्रों से समन्वय स्थापित कर समय से आवेदन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्यदिवसों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या 55, इटावा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


