
सुपरस्टार सलमान खान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ किया
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) का लक्ष्य 3 करोड़ दर्शकों के फैनबेस को कई गुना विस्तार देना
सलमान खान अब ब्रांड एंबेसडर के साथ-साथ निवेशक की भूमिका में, मोटरस्पोर्ट को भारत के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प
पुणे के पास ‘इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग प्रोविंग ग्राउंड्स’ की घोषणा – युवा राइडर्स के प्रशिक्षण और OEM कंपनियों के लिए टेस्टिंग हब
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग फैन पार्क्स की शुरुआत – रेसिंग, मनोरंजन और ब्रांड कनेक्टिविटी का रोमांचकारी और पारिवारिक अनुभव
सीज़न 2 में रिकॉर्ड 155 अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने कराया रजिस्ट्रेशन
पुणे: बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने आज इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के सीज़न 2 का उद्घाटन किया। सलमान अब केवल ब्रांड एंबेसडर नहीं, बल्कि एक सक्रिय निवेशक के रूप में भी इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग से जुड़ने जा रहे हैं – जिससे लीग को एक नई ऊर्जा और पहचान मिलने जा रही है। उनकी लोकप्रियता, मोटरसाइकिल और फिटनेस के प्रति जुनून और हर आयु वर्ग में प्रभाव के चलते, इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग अब सीमित खेल न रहकर एक व्यापक सांस्कृतिक आंदोलन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह मंच न केवल मोटरस्पोर्ट प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और नवाचार का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
मुंबई में आयोजित सीज़न लॉन्च प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान की भागीदारी और इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग में उनके एक निवेशक के रूप में शामिल होने की योजना के बारे में जानकारी दी गई। उनके जुड़ने से ऑटोमोटिव और ग्राहक-केंद्रित ब्रांडों के साथ-साथ परिवार-केंद्रित मनोरंजन के लिए एक गंतव्य बनने की सुपरक्रॉस रेसिंग लीग की बढ़ती महत्वाकांक्षा को महत्वपूर्ण गति मिलेगी। इस तरह यह इवैंट ऑटोमोटिव और उपभोक्ता-केन्द्रित ब्रांड्स के लिए एक प्रमुख मंच बनेगा और साथ ही पारिवारिक मनोरंजन का विश्वसनीय केंद्र भी। यह लीग के उस दीर्घकालिक लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत भारत के लिए एक नई रेसिंग प्रतिभाओं की पीढ़ी को तैयार करना और उन्हें समर्थन देना है।
भारत में सुपरक्रॉस को वैश्विक स्तर पर ले जाने के इसी मिशन के तहत सलमान खान ने ‘इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग प्रोविंग ग्राउंड्स’ का भी शुभारंभ किया, जो देश में जमीनी स्तर पर मोटरस्पोर्ट के विकास को समर्पित है। पुणे के पास 7 एकड़ में बनने जा रही यह अत्याधुनिक सुविधा कई विशेष ट्रैक्स से सुसज्जित होगी — जिनमें शौकिया राइडर्स, बच्चों के लिए और मोटोकॉस, सुपरक्रॉस, एटीवी, इलेक्ट्रिक बाइक और ट्रेल राइडिंग जैसे वर्गों के लिए अलग-अलग ट्रैक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान खान ने कहा, “मुझे हमेशा से मोटरसाइकिल और ऑफ-रोडिंग का गहरा शौक रहा है। जब मैंने देखा कि इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग क्या रोमांच रच रहा है—दुनियाभर की बेहतरीन प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना, घरेलू एथलीट्स को समर्थन देना और इस खेल के इर्द-गिर्द एक पूरा इकोसिस्टम और जीवनशैली तैयार करना—तो मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा जरूर बनना चाहिए, सिर्फ एक चेहरे के तौर पर नहीं, बल्कि एक विश्वास के साथ। यह लीग सीमाओं को लांघने के बारे में है, और यह भावना मेरे दिल के बेहद करीब है। ‘इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग प्रोविंग ग्राउंड्स’ की शुरुआत के साथ हम भारत के युवाओं को वह अवसर, और वे रिसोर्सेज और ट्रेनिंग दे रहे हैं जिसकी उन्हें बड़े सपने देखने और किसी भी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए ज़रूरत है। साथ ही, इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग जिम्मेदार राइडिंग और राइडर्स व दर्शकों की सुरक्षा को भी पूरी प्राथमिकता दे रहा है।”
इस अवसर पर इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के मैनेजिंग डायरेक्टर वीर पटेल ने कहा, “सलमान खान का ब्रांड एंबेसडर से निवेशक की भूमिका में आना इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग की दृष्टि में उनके गहरे विश्वास का प्रमाण है। उनके इस कदम से हमारी लीग को एक असाधारण सांस्कृतिक मूल्य और मुख्यधारा का भरोसा मिलता है, जो भारत की अगली पीढ़ी के लिए तैयार किए गए एक विश्वसनीय और स्केलेबल बिजनेस मॉडल के रूप में हमारी पोजीशन को और मजबूत करता है। उनका जुड़ाव बाज़ार को यह स्पष्ट संकेत देता है कि सुपरक्रॉस अब भारत में मोटरस्पोर्ट, युवा जुड़ाव और ब्रांड नवाचार के भविष्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।”
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग अब भारत का एकमात्र ऐसा समर्पित मंच बन चुका है, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अनुभवात्मक विकास को गति देने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। जैसे-जैसे दुनिया उपभोक्ता जुड़ाव के इमर्सिव और इंटरैक्टिव तरीकों की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का अनूठा फॉर्मेट ब्रांड्स को एक दुर्लभ अवसर देता है—लाइव एक्शन के ज़रिए ग्राहकों से सीधा संवाद और युवा बाइक प्रेमियों से सशक्त जुड़ाव।
भारत में OEMs और ऑटो पार्ट्स ब्रांड्स के पास लाइव-एक्शन प्रारूपों के माध्यम से ग्राहकों से जुड़ने के विकल्प काफी सीमित हैं। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग इस शून्य को भरते हुए मोटरस्पोर्ट्स, जीवनशैली और ऑटो नवाचार के संगम पर एक स्केलेबल और हाई-एंगेजमेंट मंच उपलब्ध कराता है।
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग की आगामी 5-वर्षीय योजना में देश के कई शहरों में तेज़ी से विस्तार, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ, वैश्विक स्तर पर एथलीट्स की भागीदारी, और फ्रेंचाइज़ी मूल्य, प्रायोजन राजस्व व ब्रांड साझेदारियों में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है।
पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु में पहले सीज़न की जबरदस्त सफलता के बाद, इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग अब एक साहसी नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है—भारत की अग्रणी मोटरस्पोर्ट लीग बनने के लक्ष्य की ओर। अपनी दूरदर्शी सोच, हाई-प्रोफाइल साझेदारियों और तेजी से बढ़ते प्रशंसक वर्ग के साथ इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग भारत में खेल-मनोरंजन और ऑटोमोटिव मार्केटिंग के परिदृश्य को एक नई पहचान देने में जुटा है।

