राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज
ब्यूरो विशाल समाचार संवाददाता
रीवा : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 23 जुलाई को आयोजित की गई है। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सुबह 11 बजे से आहूत बैठक में सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, सायबर तहसील, 6 माह से न्यायालय में लंबित प्रकरण, धारणाधिकार, स्वामित्व योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य राजस्व विषयों की समीक्षा की जाएगी

