
फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी पर डॉ. गोविंद सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र 📢
भोपाल, ब्यूरो विशाल समाचार
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. गोविंद सिंह ने पत्र में बताया कि दिनांक 25 जुलाई 2025 को सुबह 09:10 बजे उनके मोबाइल नंबर 9425109782 पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा – “तेरा मकान तोड़ दिया जाएगा। जल्द मरने वाला है तू।” धमकी देने वाले ने मोबाइल पर “शैलेन्द्र चौहान” नाम दर्ज करके मैसेज भी भेजा।
डॉ. सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए पुलिस से आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक भिंड एवं नगर निरीक्षक लहार को भी भेजी है।
एक जनप्रतिनिधि को खुलेआम दी गई धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मध्यप्रदेश में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं?
🗣️ विशाल समाचार आपके साथ, आपके सवालों के साथ!
#GovindSingh #ThreatCall #MPPolitics #PoliceAction #BreakingNews #
VishalSamachar



